बड़ौत: पुसार बराल मार्ग पर गांगनौली भट्टे के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल
Baraut, Bagpat | Jun 7, 2025 पुसार बराल मार्ग पर गांगनौली भट्ठे के सामने आजमपुर मुलसम से छपरौली जा रहे बाइक सवार मोहित व विपुल को सामने आ रही कार ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने हालत गम्भीर देखते हुए मोहित व विपुल को बड़ौत रैफर कर दिया।