प्रतापगढ़: माँ बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर उठाया सवाल
पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती शुक्रवार शाम 7 बजे माँ बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे । जहाँ मीडिया से रूबरू होते हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर न तो सही स्थान पर बना है, न सही नक्षत्र में बना है और न ही सही व्यक्ति द्वारा इसकी प्राण प्रतिष्ठा की गई है।