शिवपुरी नगर: शिवपुरी जेल में बंद आरोपी को आया हार्ट अटैक, ग्वालियर रेफर, आरोपी की पत्नी ने जेल प्रबंधक पर लगाए आरोप
लुधावली में रहने वाले आरती प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति नंदू राठौर को पुलिस ने झूठा केस लगाकर जेल भिजवा दिया, जहां जेल में बंद उसके पति की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी, जिसको अस्पताल में भर्ती कराने के लिए उसने जेल प्रबंधक से कहा पर जेल प्रबंधक द्वारा उसकी सुनवाई नहीं की गई एवं रिश्वत की मांग की गई, एवं आज उसके पति को हार्ट अटैक आ गया।