शिवपुरी नगर: महोबा डामरौंन में 2 वर्षीय बच्चे को स्कूल वैन ने मारी टक्कर, पिता ने कहा- वाहन मालिक ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का झूठा केस
महोबा डामरौंन में रहने वाले मुकेश प्रजापति पुत्र नाथूराम प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका दो वर्षीय मासूम बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी स्कूल मैजिक वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। एवं मैजिक वाहन वाले एवं शिक्षकों ने इसके भाइयों एवं भतीजों की झूठी छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसको लेकर आज उसने मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है