शिवपुरी नगर: बदरवास में पैसे न देने पर 8-10 लोगों ने 4 लोगों के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
बदरवास थाना क्षेत्र के सिंधिया कॉलोनी में रहने वाले सीताराम जाटव पुत्र जगना जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि राठौर समाज के कुछ लोग उसके भतीजे अभिषेक जाटव से पैसे मांग रहे थे जब उसके भतीजे ने पैसे नहीं दिए तो वह उसके साथ मारपीट करने लगे, जब वह अपने भतीजे को बचाने पहुंचे तो 8-10 लोगों ने उनके 4 लोगों के साथ लाठियों से मारपीट कर दी।