शिवपुरी नगर: अमोला थाना क्षेत्र में पड़ोसी महिला के साथ करते हैं गाली-गलौज, बेटी स्कूल जाती है तो करते हैं छेड़छाड़, एसपी से शिकायत
करैरा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन अमोला थाना क्षेत्र में रहती है जहां पड़ोसी द्वारा उसकी बहन के साथ गाली गलौज की जाती है एवं नाबालिक भानेज स्कूल पढ़ने जाती है तो उसके साथ भी छेड़छाड़ की जाती है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से मदद की गुहार लगाई है।