शिवपुरी नगर: पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर मंडी बोर्ड उड़नदस्ता टीम पर हमला, एएसआई विकास शर्मा गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर ग्वालियर से आई मंडी बोर्ड उड़नदस्ता टीम पर रात करीब 1:00 बजे 6 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में उड़नदस्ता टीम में शामिल एएसआई विकास शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। इसके बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें ग्वालियर रेफ