मानपुर: 8 नवंबर को नक्सल प्रभावित ढब्बा गांव में लगेगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं
जनपद पंचायत मानपुर की CEO हनीश खान ने 7 नवंबर को दोप. करीब 12 बजे उक्त जन समस्या निवारण को लेकर जानकारी दी कि शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अफसर कर्मी मौजूद रहकर आमजनों की समस्याओं व जरूरतों को सुनकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। जिला की कलेक्टर का भी शिविर में मौजूद रहना प्रस्तावित है।