उज्जैन ग्रामीण: मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत तराना, बड़नगर और महिदपुर में खंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
शनिवार 2 बजे सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत विकासखंड तराना, बड़नगर और महिदपुर में खंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी तथा सर्वे दल मौजूद थे। सीईओ जिला पंचायत के द्वारा सेक्टर और नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।