हरिद्वार: मौहल्ला कडच्छ के अंबेडकर पार्क से 101 ग्राम चरस व इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरुवार को ज्वालापुर पुलिस ने मौहल्ला कडच्छ से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी गुलाम जाबिर के कब्जे से पुलिस को 101 ग्राम चरस के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। आरोपी यूपी के फतेहपुर का रहने वाला है और वहीं से चरस ला कर यहां बेचता था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।