हरिद्वार: SSP ने रौशनाबाद में की क्राईम मीटिंग, 33 पुलिसकर्मी सम्मानित, मंगलौर विस उपचुनाव और कांवड़ मेले की तैयारियां के निर्देश
SSP परमेंद्र डोभाल ने बुधवार शाम रोशनाबाद जिला पुलिस मुख्यालय पर क्राइम मीटिंग की। मीटिंग में जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में 33 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। SSP ने आगामी मंगलौर विधानसभा उपचुनाव और कांवड़ मेले की तैयारी के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात प्रबंधन पर भी जोर दिया जाए। खराब काम करने वाले पुलिसकर्मियों को SSP ने फटकार लगाई।