हरिद्वार: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर मिली महिला की कटी लाश मामले में 10 हजार का ईनाम, रानीपुर GRP मुख्यालय पर SP GRP ने दी जानकारी
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में मिली महिला की कटी लाश मामले में GRP ने ₹10 हजार का ईनाम घोषित किया है। बुधवार को रानीपुर स्थित GRP पुलिस मुख्यालय पहुंची SP GRP सरिता डोभाल ने बताया कि मामले में इंदौर पुलिस से कई इनपुट मिले हैं, इसके साथ ही कटी लाश का DNA सैंपल भी ले लिया गया है और इंदौर पुलिस भी संपर्क में है।