हरिद्वार: सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी कई विधायकों के साथ पहुंचे हरकीपौड़ी, लोगों ने किया जोरदार स्वागत
सोनीपत से सांसद बने सतपाल ब्रह्मचारी कई विधायकों के साथ बुधवार शाम हरकीपौड़ी पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष के अलावा नगर पालिका के भी पूर्व अध्यक्ष रहे हैं और सांसद बनने के बाद पहली बार अपनी कर्मभूमि हरिद्वार लौटे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की सेवा वे हमेशा करते रहेंगे।