हरिद्वार: नगर निगम ने शिवमूर्ति चौक से रोडवेज बस अड्डे तक चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, ₹2900 के काटे 7 चालान
नगर निगम ने बुधवार शाम शिवमूर्ति चौक से रोडवेज बस अड्डे तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य मार्ग के किनारे लगे ठेले खोमचे और अस्थाई दुकानों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने 7 लोगों के खिलाफ ₹2900 के चालान काटे। भारी यातायात जाम के चलते मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी के आदेश पर ये कार्रवाई की गई।