गुन्नौर: गांव जैतोरा सागरपुर निवासी युवक ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतोरा सागरपुर निवासी नेमपाल पुत्र श्योराज ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने मारपीट की है। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।