कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी के साथ की जाती है मारपीट, घर चलाने को नहीं देता पैसे, महिला पहुंची थाने
Koil, Aligarh | Jun 7, 2024 पति की प्रताड़ना की वजह से महिला को अपना परिवार चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पति घर चलाने में उसका सहयोग भी नहीं करता है और जब महिला काम करके पैसे कमा कर लाती है तो उसके पैसे शराब में उड़ा देता है। इस संदर्भ में महिला के द्वारा शुक्रवार करीब 5:00 बजे संबंधित थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत की है।