पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने 300 प्रेगाबालिन कैप्सूल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोलूवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 300 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 30 पत्तों में रखे 300 प्रेगाबालिन कैप्सूल जब्त किए हैं। पुलिस आज गुरुवार बताया कि एएसआई हरिराम ने रोही सुरावाली के पास कार्रवाई करते आरोपी सुभाष चंद्र सुरावाली को पकड़ा है।