मुरैना: बामोर के पास हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल, अस्पताल में पुत्र को मृत घोषित किया
Morena, Morena | Sep 13, 2025 बाइक पर सवार पिता पुत्र दोनों ग्वालियर से अंबा के लिए जा रहे थे, तभी ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में बामोर के पास हाईवे पर टक्कर मार दी ,जिससे दोनों लोग घायल हो गया, जिनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं बालक के पिता का प्राथमिक उपचार किया गया है।