टोंक: टोंक में निजी स्कूल संचालकों ने RTE जांच के खिलाफ किया प्रदर्शन
टोंक जिले के निजी स्कूल संचालकों ने आरटीई जांच के विभागीय टाइम फ्रेम के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। स्कूल शिक्षा परिवार टोंक ने ज्ञापन में विभागीय पत्र का हवाला देते हुए कहा कि आरटीई के तहत विद्यार्थियों के सभी दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होता है।