करकेली: धनवाही डैम में अज्ञात युवक का शव मिला, SDRF ने निकाला; पुलिस शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच कर रही
Karkeli, Umaria | Sep 29, 2026 धनवाही डैम के ओवरफ्लो स्पॉट पर एक अज्ञात युवक का शव पानी में फंसा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और थाना नौरोजाबाद पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को SDRF की टीम के माध्यम से बाहर निकलवाया।मृतक की पहचान नही हो पाई है।वहीं पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।