पानीपत: नई दिल्ली: टटीरी विवाद में बादशाह NCW के सामने पेश हुए, बिना शर्त माफी मांगी
बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह मंगलवार को ‘टटीरी’ गीत विवाद मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष पेश हुए। उनके साथ निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्माता हितेन भी मौजूद रहे। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गीत के बोल और प्रस्तुति को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई है।