इंदौर: अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज में तोड़फोड़, NSUI नेता अमन पटवारी समेत छात्रों पर केस दर्ज, कॉलेज की अव्यवस्थाओं का विरोध
Indore, Indore | Aug 12, 2025 दरअसल, अमन पटवारी और अन्य छात्र कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे,लेकिन बात बिगड़ने पर उन्होंने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।लोहे की रॉड से खिड़कियों के कांच, दरवाजे और प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ की गई इतना ही नहीं, प्राचार्य कक्ष के बाहर भी नुकसान पहुंचाया गया।घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची।