बाराबंकी के देवा कस्बे से सद्दीपुर-भयारा तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर वन विभाग ने हरियाली मिशन के तहत छह हजार पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटे गए डेढ़ सौ से अधिक पेड़ों की भरपाई के लिए सड़क के दोनों ओर पौधरोपण किया जा रहा है।