संग्रामपुर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल संग्रामपुर में फुटबॉल फाइनल में शामिल होंगे
कहुआ खेल मैदान में उतरेगा हेलीकॉप्टर, दुर्गा मंदिरों में करेंगे दर्शन-पूजन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 अक्टूबर को संग्रामपुर आएंगे। वे कहुआ स्थित बासुकीनाथ राय खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शामिल होंगे। इसके बाद नवगाई स्थित पीड़ाहारी दुर्गा मंदिर और बद्रीविशाल दुर्गा मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे।