पूरनपुर: गांव मुझा खुर्द में मंदिर बनाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझा खुर्द में मंगलवार को बताया जा रहा है कि चौकीदार राम भरोसे पुत्र कल्लूराम,मुनीश कुमार पुत्र नत्थू लाल,करन पुत्र मनीष कुमार होलिका दहन की जगह पर बुनियाद भरकर मंदिर का निर्माण कराना चाहते थे।जानकारी लगने पर राशिद पुत्र हेदियार खान,अजर मियां पुत्र हबीब मियां ने मंदिर बनाने व नई पंरपरा डालने का विरोध किया पहुंची पुलिस।