पूरनपुर: पूरनपुर और शेरपुर कला में ईदगाह में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज,मांगी मुल्क की तरक्की के लिए दुआ
पूरनपुर तहसील क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों मे अल्लाह की राह में कुर्बानी,त्याग और बलिदान का जज्बा पैदा करने की नीयत से कुर्बानी के त्योहार ईद-उल- अजहा (बकरीद) पर सोमवार को अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।ईदगाह में हजारों लोग नमाज अदा करने पहुंचे।ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह व मस्जिदों में अदा की गई।