पूरनपुर: गांव खाता में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला की पिटाई कर घर से निकाला, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खाता निवासी सदावती पत्नी विकास कुमार ने 14 जून को कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था। कि उसकी शादी विकास कुमार के साथ चार साल पहले हुई थी। आरोप है कि पति विकास कुमार, सास सुशीला देवी, ससुर रामासरे,देवर विपिन, रोहित,आकाश और बुआ उर्मिला देवी उक्त सभी लोग दो लाख रुपए व सोने की चैन की मांग कर रहे है।