पूरनपुर: मोहल्ला रजागंज में बिजली का करंट लगने से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी महिला घर पर मोबाइल चार्जिंग पर लगा रही थी। तभी अचानक महिला को बिजली का करंट लग गया यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन अपने निजी वाहन से लेकर पूरनपुर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर के द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है की करंट लगने के दौरान अचानक बिजली चली गई।