सारठ: असहना की महिला का गांव के 3 लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट व जान मारने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
पथरड्डा ओपी के असहना गांव की अनीता देवी पति मुकेश पंडित ने गांव के 3 लोगों पर गाली गलौज, मारपीट व जान मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। शनिवार शाम 7 बजे दर्ज मामले में जमीन के लेन-देन को लेकर विवाद व पूर्व से दुश्मनी होने का जिक्र किया गया है। वहीं पुलिस मामले की पूरी जांच कर BNS की सुसंगत धाराओं के तहत दोषी पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।