महाराजगंज: श्याम देउरवा के मिनी स्टेडियम में विधानसभा मिलन समारोह के दौरान कई पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
विधानसभा मिलन समारोह के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर कई पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने अपने अपने पार्टी को छोड़ दिया। और भाजपा में शामिल हो गए। पनियरा के वार्ड नंबर 36 के जिला पंचायत प्रत्यासी अक्षय सिंह, ने भाजपा जॉइन किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के द्वारा अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा में ज्वाइन कराया गया। जिसमें तमाम लोग उपस्थित रहे।