महाराजगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने की जनपद में आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा, संबंधित विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद में आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा संबंधित विभागों के साथ की गई। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते सभी संबंधित विभागों को संवेदनशीलता और सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया।