महाराजगंज: जिलाधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई
गुरुवार को डीएम द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डीएम ने क्रिटिकल गैप से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि संबंधित कार्यदायी संस्थाएं क्रिटिकल गैप में प्राप्त परियोजनाओं में प्राप्त धनराशि से कार्य कराते हुए 15 मार्च तक व्यय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।