महाराजगंज: ज़िले में 2500 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पनियरा व सिसवा समेत नौतनवा विधानसभा में हुआ मिलन समारोह
लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा ने ज्वाइनिंग अभियान शुरू किया है। कांग्रेस, सपा और बसपा से चुनाव लड़ चुके नेताओं समेत 2500 से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया गया है। वृहस्पतिवार को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।