टीकमगढ़: रामनगर गाव में जहरीले पदार्थ सेवन करने से एक महिला की बिगड़ी हालत,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
रामनगर गाव में एक महिला ने आज जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। रामनगर गाव निवासी रतन यादव नाम की महिला के परिजनों ने बताया कि महिला अपने घर में थी,तभी उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया,जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।महिला को जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसका उपचार किया जा रहा है।