टीकमगढ़: जिला न्यायालय परिसर एडीआर भवन में नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक हुई आयोजित
जिला न्यायाधीश हितेंद्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में 14 सितंबर 2024 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायालय परिषद एडीआर भवन में बैंक के अधिकारियों के मध्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने उपस्थित बैंक के अधिकारियों से उक्त बैंक के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण करने हेतु कहा गया।उक्त बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करेंगे।