कटोरिया: कटोरिया और चांदन प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, सुनी गईं लोगों की समस्याएं
Katoria, Banka | Jun 2, 2026 कटोरिया एवं चांदन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मनरेगा, जीविका, राजस्व सहित विभिन्न विभाग का स्टाॅल लगाया गया था। शाम करीब चार बजे तक आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।