करगहर: सूरत गैस हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, करगहर प्रखंड के मुखिया संघ की पहल रंग लाई
गुजरात के सूरत में हुए जहरीली गैस हादसे में चार मजदूरों की मौत के बाद अब पीड़ित परिवारों को राहत मिलने लगी है। करगहर प्रखंड के मुखिया संघ की पहल पर मृतक मजदूरों के आश्रितों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। बताया जाता है कि सूरत स्थित एक निजी कंपनी में केमिकल ड्रम की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से रोहतास जिले के करगहर, शिवसागर और कोचस थाना क्षेत्रो