सिकंदराराऊ: करारमई में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
करारमई निवासी कान्हा नामक किशोर का मंदिर के नजदीक पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। परिजन उसको पेड़ से उतारकर तत्काल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पिता यशवेंद्र ने कुछ लोगों पर अपने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।