कोल: जिला अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग पर युवक ने लगाया ब्लड के गोरखधंधे का आरोप, युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 जिला अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग पर ब्लड का गोरख धंधा करने का आरोप लगाया है। युवक ने उक्त मामले को लेकर एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए स्वास्थ्य विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में युवक का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को जवां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। उन्होंने ब्लड की मांग की तो पैसे मांगे गए।