बांसगांव: गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में बासगाँव की पीड़िता ने SSP को पत्र देकर की प्रेसवार्ता, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसी मामले को लेकर बुधवार को महिला ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर अपनी बात रखी। महिला की शिकायत पर बांसगांव पुलिस ने 31 मई को मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी जांच अभी चल रही है।