शेरघाटी: आमस में 41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, थार जब्त; शेरघाटी डीएसपी संदीप कुमार के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई
Sherghati, Gaya | Oct 19, 2026 आमस थाना क्षेत्र में पुलिस ने 41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से काले रंग की थार गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश पर की गई।सोमवार को शेरघाटी डीएसपी संदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिल