गौरीगंज: मुंशीगंज थाना पुलिस ने पनियार तिराहा, नहर पटरी के पास से 60 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उपनिरीक्षक संजय सिंह थाना मुंशीगंज मय हमराही देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त सलीम पुत्र जुमई निवासी सिरखिरी मजरे गद्दी सहीदन थाना जामो जनपद अमेठी उम्र 44 वर्ष को पनियार तिराहा, नहर पटरी के पास से बृहस्पतिवार 07 बजकर 10 मिनट पर शुबह गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।