झाझा: बिहार पुलिस सप्ताह समारोह के तहत झाझा थाना से निकाली गई प्रभात फेरी, पुलिस-जनता समन्वय का दिया गया संदेश
Jhajha, Jamui | Feb 23, 2026 बिहार पुलिस सप्ताह समारोह 2026 के तहत सोमवार सुबह 9 बजे झाझा थाना से स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। फेरी का नेतृत्व एसडीपीओ राजेश कुमार ने किया। इस दौरान एसएचओ संजय कुमार, जेपीएस विद्यालय के निदेशक डॉ. सुरेंद्र निराला सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभात फेरी दुर्गा मंदिर, डीएसएम कॉलेज रोड, पुरानी बाजार और फांडी चौक होते हुए नगर भ्रमण किया।