प्रतापगढ़: अकारीपुर तिवरान गांव निवासी युवक की नहर में मिली लाश, मांगों पर अड़े परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर तिवरान गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा दयालगंज बाजार में बीज भंडार का संचालन करते थे। सोमवार की शाम 7:30 बजे वह अपने प्रतिष्ठान को बंद कर धरौली गांव के बृजेश यादव व एक अन्य व्यक्ति के साथ चले गए थे। घर से उनकी बेटी रश्मि ने पिता को फोन किया तो पिता ने फोन उठाया और कहां की वह विलंब से घर आएंगे। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब व