#मां_की_ममता_हुई_शर्मसार___
#कलयुगी_मां_ने_की_घिनौनी_हरकत____
बृजनगर विधानसभा के जनूथर थाना क्षेत्र के गांव बडेसरा में 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि सगी मां, फिलहाल पुलिस ने हिरासत
में लिया
एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में मंगलवार सुबह घर के पास एक प्लॉट में ज्वार-बाजरे की पुंज (ढेर) से दो 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों के शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में इन मासूमों की कातिल कोई और नहीं, बल्कि उनकी सगी मां ही निकली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया है।
#घर_के_अंदर_ही_धारदार_हथियार_से_की_हत्या__
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने कथित तौर पर घर के भीतर ही धारदार हथियार से अपने दोनों जुड़वां बेटों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद, उसने सबूत छिपाने की नीयत से दोनों बच्चों के शवों को घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाकर ज्वार-बाजरे के ढेर में छिपा दिया। हत्या की इस खौफनाक वारदात के बाद, महिला ने सुबह ग्रामीणों और परिजनों के सामने पूरी तरह अनजान बनने का नाटक किया ताकि किसी को उस पर शक न हो।
#एसपी_सहित_भारी_जाब्ता_मौके_पर_पहुंचा________
दो सगे भाइयों के शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) कांबले शरण गोपीनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस डॉग स्क्वाड और एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और पुलिस की कड़ी पूछताछ के आगे आरोपी महिला ज्यादा देर टिक नहीं सकी और पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर लिया।
#शुरुआती_जांच_में_प्रेम_प्रसंग_की_आशंका________
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और वह पिछले करीब आठ साल से अपने पीहर (मायके) में ही रह रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पीछे शुरुआती तौर पर प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की असली और पुख्ता वजह क्या थी, इसका पूरी तरह से खुलासा करने के लिए पुलिस आरोपी महिला से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।