#राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ_बृजनगर_में_विजयादशमी_उत्सव_एवं_शस्त्र_पूजन_कार्यक्रम_सम्पन्न____
#बृजनगर______
बृजनगर__राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बृजनगर के तत्वावधान में मंगलवार को गांधी पार्क, बृजनगर में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता की। विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा का संकल्प लिया गया। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें साहस, अनुशासन, संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने राष्ट्रहित एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।
विजयादशमी का संदेश — संगठन, संस्कार, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर अग्रसर रहना।