डुमरांव-बिक्रमगंज राष्ट्रीय राजमार्ग-120 पर शुक्रवार सुबह 9 बजे कोरानसराय स्थित छोटा पड़ाव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में CISF के जवान अनिल कुमार राय (47) की मौके पर ही मौत हो गई। वह बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी बालू लदे 18 चक्का ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।