प्रतापगढ़: रामपुर बन्तरी निवासी दो दिन से गायब युवक का शव कुएं में मिला
मानधाता थाना क्षेत्र के रामपुर बन्तरी निवासी विनोद कुमार गौतम का उन्नीस वर्षीय छोटा बेटा करन गौतम दिनांक 20-7-25 को घर से शाम को निकला जो वापस नहीं आया । वापस न आने पर घर वालों ने खोज बीन की पर कहीं पता नहीं चला। आज दिन में तीन बजे घर से सौ मीटर दूर छा छुहिया कुएं के बगल गांव के बच्चे जानवर चरा रहे थे। उन्हीं के देखने के बाद लोग इकट्ठा हुए ।