प्रतापगढ़: कंजा सराय गुलामी गांव में भूत-प्रेत के विवाद में महिला को पीटा, पुलिस से की गई शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के कंजर सराय गुलामी गांव निवासी अमरावती पत्नी कोलाहल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देता आरोप लगाया है कि भूत प्रेत की रंजिश को लेकर पड़ोसी एक राय होकर लाठी डंडा लेकर उसके घर में घुस गए। मंगलवार की शाम 6:30 बजे उसे जमकर मारा पीटा जिससे उसे काफी चोटे आई है। घायल महिला मंगलवार की शाम करीब 7 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।