प्रतापगढ़: जिला कचहरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
जिला कचहरी में मंगलवार दोपहर 3 बजे किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने नेतृत्व करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के वादे खोखले साबित हुए हैं। किसानों को मुफ्त बिजली, पर्याप्त यूरिया और सिंचाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।